Aaj Ka Current Affairs 13 May 2024 : दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर, पढ़े यहां
Aaj Ka Current Affairs 13 May 2024 : करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। करेंट अफेयर्स 2024 के साथ, यूपीएससी आईएएस, बैंकिंग, एसएससी और अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवार भारत और दुनिया भर में करंट अफेयर्स के साथ अप-टू-डेट रह सकते हैं।
Aaj Ka Current Affairs 13 May 2024 : इस लेख के माध्यम से आपको 13 मई 2024 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।
1. प्रश्न. हर वर्ष किस तिथि को ‘राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी दिवस’ मनाया जाता है?
उत्तर: 11 मई
2. प्रश्न. न्यूजीलैंड के किस दिग्गज बल्लेबाज ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है?
उत्तर: कोलिन मुनरो
3. प्रश्न. किसने भारतीय नौसेना के चीफ़ ऑफ पर्सनल का कार्यभार ग्रहण किया है?
उत्तर: वाइस एडमिरल संजय भल्ला
4. प्रश्न. कौन L&T ग्रुप के नए अध्यक्ष बने हैं?
उत्तर: आर शंकर रमन
5. प्रश्न. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने ड्रोन दीदी योजना के तहत दो पायलट परियोजनाओं के संचालन के लिए किसके साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है?
उत्तर: महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड
6. प्रश्न. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किस दिव्यांग सोशल एक्टिविस्ट को “पद्मश्री’ से अलंकृत किया है?
उत्तर: डॉ. केएस राजन्ना
7. प्रश्न. भारत की लोक कला और जनजातीय परंपराओं को दर्शाने वाली प्रदर्शनी ‘स्वदेश’ का कहाँ में आयोजन किया गया है?
उत्तर: दुबई
8. प्रश्न. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने किसको देश के प्रधानमंत्री के रूप में पुनः नियुक्त किया है?
उत्तर: मिखाइल मिशुस्तिन
9. प्रश्न. किसने जहाजों के निर्माण के लिए स्वदेशी समुद्री-वर्गीकृत एल्यूमीनियम के उत्पादन एवं आपूर्ति के उद्देश्य से निजी क्षेत्र के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है?
उत्तर: भारतीय तटरक्षक बल