Rape With Minor Girl In Agra : चलती गाड़ी में नाबालिग से दुष्कर्म, इस हालत में छोड़ दिया सड़क किनारे, थाने पहुंची पीड़िता को देख हैरान रह गई पुलिस
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2024/05/raped-girl-aKyZuN-780x470.jpeg)
आगरा : Rape With Minor Girl In Agra : देश और दुनिया में ताजनगरी के नाम से प्रसिद्ध आगरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग युवती से चलती गाड़ी में दुष्कर्म किया गया है। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी युवक युवती को सड़क किनारे फटे चिथे कपड़ो में अकेला छोड़कर फरार हो गया। नाबालिग युवती उसी हालत में बलराई थाना पहुंची और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटना की जानकरी युवती के परिजनों को दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
युवती के पिता ने दर्ज करवाया मामला
Rape With Minor Girl In Agra : बता दें कि घटना की 24 अप्रैल की है। बाह क्षेत्र के एक गांव की किशोरी पड़ोसी युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। किशोरी के पिता की आरे दर्ज कराए मुकदमे में बताया गया है कि 25 अप्रैल को उन्हें जानकारी मिली कि उनकी बेटी बलराई थाना क्षेत्र में है। वह वहां पहुंचे तो बेटी ने अपने साथ कार में पड़ोसी युवक द्वारा किए गए घिनौने कृत्य की जानकारी दी।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Rape With Minor Girl In Agra : किशोरी ने बताया कि दुष्कर की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने उसे सड़क किनारे छोड़ दिया। वह किसी तरह नंगे पैर चलकर थाने पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। किशोरी के पिता ने पुलिस आयुक्त से भी भी शिकायत कर इस मामले की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। 5 मई को इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक बाह श्याम सिंह ने बताया कि दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया। आरोपी विजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।