Uncategorized

SarkarOnIBC24: 51 दिन बाद 21 दिन की राहत! क्या केजरीवाल अब दिल्ली, पंजाब और हरियाणा की 30 सीटों पर बदल पाएंगे खेल?

नई दिल्ली: Arvind Kejriwal News इधर शुक्रवार का दिन दिल्ली के सीएम केजरीवाल के लिए राहत लेकर आया। 50 दिन बाद केजरीवाल जेल से बाहर आ गए। सुप्रीम कोर्ट ने आज उन्हें 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। लेकिन हर हाल में 2 जून को सरेंडर करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तें भी लगाई हैं। दिल्ली शराब नीति मामले में जेल में बंद केजरीवाल सिर्फ चुनाव प्रचार कर सकते हैं। अब सवाल ये है कि क्या केजरीवाल की जमानत INDIA गठबंधन के लिए बूस्टर का काम करेगा। क्या केजरीवाल अब दिल्ली, पंजाब और हरियाणा की 30 सीटों पर खेल को बदल पाएंगे?

Read More: IMD Heavy Rain Alert: तूफानी बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, IMD ने राजधानी समेत इन जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट 

Arvind Kejriwal News चुनावी घमासान के बीच अपने सर्वोच्च नेता की कमी को महसूस कर रहे आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से अच्छी खबर सामने आई। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल को एक जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। उन्हें 2 जून को सरेंडर करना होगा। यानी अब अरविंद केजरीवाल बाकी बचे चार चरणों में अपनी पार्टी के लिए प्रचार कर सकेंगे।

Read More: Shiv Dahariya Statement: ‘छत्तीसगढ़ में रेप, चोरी जैसे काम सांय-सांय हो रहा है…’, पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने साधा निशाना 

अरविंद केजरीवाल को प्रचार करने के लिए मिली अंतरिम जमानत आम आदमी पार्टी के लिए संजीवनी साबित हुआ है। दरअसल, अरविंद केजरीवाल ऐसे समय पर जेल से बाहर आ रहे हैं, जब दिल्ली, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में अभी बाकी बचे चरणों में मतदान होना बाकी है। ये वे राज्य हैं जहां आम आदमी का अच्छा-खास प्रभाव है। इन तीनों राज्यों की 18 सीटों पर आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ रही है। गुजरात और असम की चार सीटों पर भी आप चुनाव लड़ रही थी, जहां वोटिंग हो चुकी है। यानी अब अरविंद केजरीवाल का पूरा फोकस बाकी बची 18 सीटों पर रहेगा। जाहिर तौर पर अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने के बाद अब आप अपनी चुनावी बिसात नये सिरे से बिछाएगी।

Read More: INDIA Live News & Upates 10th May 2024: अक्षय बम और कांति बम के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, 8 जुलाई तक गिरफ्तार कर कोर्ट में करना होगा पेश 

अरविंद केजरीवाल को मिली अंतरिम जमानत ना केवल आप के लिए बल्कि इंडिया गठबंधन के लिए भी बूस्टर डोज साबित हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तानाशाह और लोकतंत्र विरोधी साबित करने के लिए इंडिया गठबंधन को अरविंद केजरीवाल के रूप में माहौल बनाने के लिए एक प्रभावकारी वक्ता मिल गया है। केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद सामने आई इंडिया गठबंधन के नेताओं की प्रतिक्रिया बताती है कि कोर्ट के इस फैसले से उनके हौसलों में कितना इजाफा हुआ है। (यहां पर अखिलेश यादव का राहुल के साथ फोटो वाले ट्वीट के अलावा बाकी नेताओं के ट्वीट लगाएं)

Read More: SarkarOnIBC24: ‘डबल इंजन’ के बाद ‘सांय-सांय’..नारों का शोर, जनता किस ओर? छत्तीसगढ़ में अब सांय-सांय पर छिड़ी बहस 

अरविंद केजरीवाल की जमानत से जहां आम आदमी पार्टी और इंडिया गठबंधन गदगद है वहीं भाजपा नेताओं की अपनी अलग दलील है। भाजपा सीधे कोर्ट के फैसले पर सवाल तो नहीं उठा रही है कि वो याद दिलाना नहीं भूल रही है कि ये केवल 1 जून तक की चांदनी है फिर अंधेरी रात है।

Read More: Income Tax Raid: घर पर रेड मारने के बाद पुलिसकर्मी ही पैसे लेकर हुए गायब! सीसीटीवी कैमरे हुए कैद, थाना प्रभारी सस्पेंड 

हालांकि जांच एजेंसी ईडी ने अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका रोकने के लिए अपनी ओर से पुरजोर कोशिश की थी। ईडी ने फैसले से एक दिन पहले उनकी अंतरिम जमानत का विरोध करते हुए कोर्ट मे शपथ पत्र भी दाखिल किया था। सूत्रों के मुताबिक ईडी ने ना सिर्फ अंतरिम बेल का विरोध किया बल्कि सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर केजरीवाल को घेरने का पूरा प्लान कर तैयार किया था। इधर सीएम केजरीवाल को सर्वोच्च अदालत से अंतरिम जमानत मिलने के बाद अब झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर भी अटकलबाजी शुरू हो गई है। दरअसल, हेमंत सोरेन ने भी सुप्रीम कोर्ट में चुनाव प्रचार के लिए जमानत की मांग करते हुए याचिका दाखिल की है। कोर्ट हेमंत सोरेन के मामले में क्या रुख अख्तियार करता है ये तो बात में पता चलेगा फिलहाल केजरीवाल के चुनाव प्रचार में उतरने के बाद अब तक नीरस चल रहे चुनावी माहौल में नया रंग जरूर भर गया है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button