Deepika Ranveer Divorce: पिता बनने से पहले दीपिका पादुकोण से अलग होंगे रणवीर सिंह? अचानक लिया बड़ा फैसला, एक झटके में खत्म कर दिया सब कुछ

मुंबई: Deepika Ranveer Divorce रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी पूरे बॉलीवुड में बेहद पंसद की जाती है। कहा जाता है कि दोनों की सफल कपल की एक पहचान है। लेकिन इस बीच दोनों के रिश्तों को लेकर ऐसी खबर आई है जिसके बाद फैन्स की चिंता बढ़ गई है। रणवीर सिंह ने ऐसा काम कर दिया है कि अब लोग ये कयास लगाने लगे हैं कि दोनों का तलाक होने वाला है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा?
Deepika Ranveer Divorce मिली जानकारी के अनुसार रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की तस्वीरें हटा दी हैं। फैंस ने जैसे ही रणवीर सिंह( Ranveer Singh) के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर डाली तो वहाँ से उनकी और दीपिका की शादी की तस्वीरें गायब दिखी। ये तस्वीरें हटाई गई हैं या डिलीट की हैं इसका कोई अनुमान नहीं है। पांच वर्षों के बाद शादी की तस्वीरें अब उनके इंस्टाग्राम ग्रिड का हिस्सा नहीं हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि तस्वीरें उसने हटाई हैं या आर्काइव की हैं। वर्तमान में, रणवीर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 133 पोस्ट हैं, जिसमें पहली पोस्ट जनवरी 2023 की है, जब वह एक स्पोर्ट्स वियर ब्रांड का प्रचार कर रहे थे।
वहीं दूसरी ओर बीच दीपिका ने इन तस्वीरों को अपने ग्रिड पर बरकरार रखा है। रणवीर की टाइमलाइन पर अभी भी दीपिका के साथ की अन्य हालिया तस्वीरें मौजूद हैं। इस खबर ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है, यह बात हर जगह आग की तरह फैल रही है। इसके पीछे की वजह तो अब खुद रणवीर सिंह ही बता सकते हैं।
बताते चले कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने साल नवंबर 2018 में शादी की थी। उनकी शादी को पांच साल हो गए हैं। कपल जल्द ही मां-बाप बनने वाले हैं। दीपिका-रणवीर ने हाल ही में फैंस के साथ ये खबर साझा की थी।