MP Lok Sabha Election 2024 : मतदान प्रक्रिया में गर्मी ने डाला खलल, पोलिंग बूथों से वोटर्स हुए नदारद, तापमाना पहुंचा 41 के पार
भिंड। MP Lok Sabha Election 2024 : देशभर में आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान होने को है। आज होने वाले तीसरे चरण के मतदान में देशभर के 12 राज्यों में कुल 93 सीटों के लिए मतदान होगा। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, गोवा की दो, गुजरात की 26, कर्नाटक की 14, मध्य प्रदेश की आठ, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की चार, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव की 1-1 सीटों पर मतदान होगा। जबकि पात्र मतदाताओं की संख्या 11 करोड़ से अधिक है। इन कुल 93 सीटों के लिए 133ो उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि पात्र मतदाताओं की संख्या 11 करोड़ से अधिक है। तीसरे चरण की वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू होगी और शाम पांच बजे तक चलेगी।
MP Lok Sabha Election 2024 : वहीं इस बार भारत में हीटवेव यानी लू चलने लगी है। सात चरणों के चुनाव में अब अहम चरण आरंभ हो रहे हैं। चुनावी सरगर्मी बढ़ने के साथ मौसमी गर्मी भी बढ़ रही है। इस चुनावी प्रक्रिया पर भीषण गर्मी और लू का प्रभाव साफ दिख रहा है। मध्यप्रदेश के भिंड के नगर परिषद में सुबह सबसे अधिक लोग वोटिंग करने पहुंचे। सुबह से ही यहां लंबी-लंबी कतार देखी जा रही थी। इस बीच भीषण गर्मी का असर अब मतदान प्रक्रिया पर दिखने लगा है। जिस वजह से पोलिंग बूथ से वोटर्स नदारद हुए है। अब उसी इलाके में पोलिंग सेंटर खाली नजर आ रहे हैं। बता दें कि भिंड में तापमान 41 के पार पहुंच चुका है।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो