Mahtari Vandan Yatra: भाजपा के ‘400 पार’ का लक्ष्य पूरा करने ‘महतारी’ उतरेंगी सड़कों पर, महतारी वंदन यात्रा निकालकर करेंगे भाजपा को वोट करने की अपील

रायपुर: BJP Will Organise Mahtari Vandan Yatra छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने सत्ता में आते ही सबसे पहले महतारियों से किया वादा पूरा किया है। जी हां साय सरकार ने बिना देरी किए महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में 1—1 हजार रुपए ट्रांसफर किए। साय सरकार की ये योजना आज के समय में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को सबल बनाने वाली योजना साबित हो रही है। बता दें कि हाल ही में सरकार ने 70 लाख 12 हजार से ज्यादा महिलाओं के खातों में 655 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की है। वहीं, अब खबर आ रही है कि चुनावी शोरगुल थमने से पहले प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर महतारी वंदन यात्रा निकाला जाएगा।
BJP Will Organise Mahtari Vandan Yatra मिली जानकारी के अनुसार भाजपा छत्तीसगढ़ की सभी लोकसभा सीट में महतारी वंदन यात्रा निकालने वाली है। बताया जा रहा है कि इस यात्रा के माध्यम से महतारी वंदन योजना का लाभ लेने वाली महिलाएं भाजपा के पक्ष में वोट करने अपील करेंगी। यानि भाजपा के ‘इस बार 400 पार’ के लक्ष्य को पूरा करने के लिए महिलाएं सामने आ रहीं हैं। बता दें कि साय सरकार हर महीने के पहले हफ्ते में प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में 1000 रुपए ट्रांसफर करती है।
क्या है महतारी वंदन योजना
बता दें कि सत्ता में आने से पहले ही भाजपा ने तय कर लिया था कि छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सबल बनाने के लिए काम करेंगे। तय रणनीति के अनुसार ही भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में महतारी वंदन योजना को शामिल किया, जिसके तहत हर महीने महिलाओं को 1000 रुपए दिया जाता है। सरकार बनते ही सीएम साय ने कैबिनेट बैठक इस योजना पर मुहर लगाई और हर महीने इसका लाभ प्रदेश की शादीशुदा महिलाओं को मिल रहा है।