MP Crime : मां के दोस्त की काली करतूत, नाबालिग बेटी को बना लिया हवस का शिकार, अब सलाखों के पीछे पहुंचा दरिंदा

ग्वालियर: MP Crime मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बार फिर नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। नाबालिग को उसकी मां के साथ काम करने वाले ही युवक ने हवस का शिकार बना लिया। विरोध करने पर वहशी उसके भाई की हत्या की धमकी देता था। जैसे-तैसे लड़की ने हिम्मत कर अपनी मां को यह बात बताई। इसके बाद मां और बेटी ने थाने पहुंच कर शिकायत की। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
MP Crime मिली जानकारी के अनुसार शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी अपनी मां और भाई के साथ रहती है। उसके पिता के निधन के बाद मां घर का खर्च चलाने के लिए एक निजी कंपनी में काम करती है। उसकी मां के साथ ही कंपनी में संतोष सिंह यादव निवासी बिहार भी जॉब करता है। मां से दोस्ती होने के कारण संतोष का उनके घर पर आना जाना है। बीती 17 मार्च की सुबह उसकी मां ड्यूटी चली गई थी और भाई भी पढ़ने के लिए स्कूल चला गया। इसी दौरान संतोष सिंह उसके घर पर आया और उसे अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिर कई बार संतोष ने उसका शारीरिक शोषण किया। विरोध करने पर भाई को जान से मारने की धमकी दी।
दरिदें संतोष की हरकतों से परेशान नाबालिग ने अपनी मां को उसकी करतूत बताई। इसके बाद मां अपनी बेटी लेकर थाने पर पहुंची और शिकायत की। वही पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पर बलात्कार, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और अब जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।