President Murmu Ayodhya Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी रामलला के दर्शन, सरयू नदी में पूजन और आरती कर करेंगी देश के विकास की कामना

अयोध्या। President Murmu Ayodhya Visit: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बुधवार 1 मई को अयोध्या का दौरा करेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगी। साथ ही हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन और आरती करेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति कुबेर टीला भी जाएंगी। अपने अयोध्या दौरे पर राष्ट्रपति सरयू नदीं का पूजन और आरती करेंगी।
President Draupadi Murmu Ayodhya Visi
President Murmu Ayodhya Visit: बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रामनगरी का यह पहला दौरा है। 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राष्ट्रपति आज अयोध्या दौरा करने जा रही हैं। वहीं राम मंदिर के पदाधिकारियों ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या आने पर तैयारियां पूरी कर ली है साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि इस दौरान आम श्रद्धालु भी रोज की भांति दर्शन-पूजन कर सकेंगे। यहां वे राम लला के दर्शन के साथ ही सरयू में पूजन और आरती भी करेंगी।