जिले में सर्द हवाओं से लोगों की परेशानी बढ़ गई

सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़ सीपत/मुंगेली- जिले में सर्द हवाओं से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दो दिन से बदली के कारण हाड़ कंपाने वाली हवाओं ने लोगों को परेशान कर रख दिया। इसके कारण लोगों का दिनचर्या भी प्रभावित हो गया है। बदली के दूसरे दिन लोगों ने अलाव जलाकर ठंड भगाने में लगे रहे।शहरी क्षेत्र के लोगों की सुबह देर से हो रही है, ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड का असर जोरों से दिखने लगा है।
अचानक हुई बेमौसम बारिश व ठंडी हवा के चलते लोग शाम होते ही अपने घरों में दुबक जा रहे हैं। लोग ठंड से बचने लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। सुबह से ही सर्द ठंडी हवाएं चल रही हैं। इससे लोगों को दिन भर ठिठुरन भरी ठंड का एहसास हो रहा हैं। ठंड से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने घरों में दुबके रहे। खासकर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड से लोगों का बुरा हाल है। इस कड़ाके की सर्दी के कारणलोगों की दिनचर्या भी पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग सुबह जल्दी नींद खुलने के बावजूद बिस्तर छोड़ने का साहस नहीं कर पा रहे हैं और देर तक रजाई में ही रह रहे हैं।वहीं शाम ढलने के साथ ही लोग जल्दी से अपने कामकाज निपटाकर घरों की ओर भाग रहे हैं। रात के आठ बजते ही शहर की सड़कें सूनी हो जा रही हैं। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव जलाकर ठंड भगाते रहते हैं। लोगों का कहना है कि आसमान में बदली के साथ कभी बादल साफ होने से तापमान में और गिरावट आएगी।
विज्ञापन समाचार हेतु संपर्क करे-9425569117-9993199117