Uncategorized

पत्नी के शौक ने शख्स को बनाया कर्जदार, गुटखा खाकर घूमती है बुलेट पर, बोली- पति छोड़ सकती हूं पर गुटखा नहीं

आगराः Wife Consuming Gutkha पति-पत्नी के बीच के कई किस्से तो आप सुने ही होंगे। कभी किसी बात को लेकर झगड़ा हो जाता है तो कभी किसी बात को दोनों एक दूसरे पर जमकर प्यार लुटाते हैं। लेकिन आज हम आपकों एक ऐसे किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, आगरा के रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी पत्नी की शौक मिजाजी से परेशान है। उन्होंने इससे छुटकार दिलाने परिवार परामर्श केंद्र से गुहार लगाई है।

Read More : PM Modi Visit Khargone : 06 मई को फिर MP आ रहे PM मोदी, खरगोन में जनसभा को करेंगे संबोधित, तैयारियों में जुटी BJP.. 

Wife Consuming Gutkha परिवार परामर्श में पहुंचे एक शख्स ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी बुलेट चलाती है। गुटखा खाती है। उसकी शौक मिजाजी ने उसकी जिंदगी नरक कर दी है। पति चाहता है कि पत्नी बलेट बाइक चलाना और गुटखा खाना छोड़ दे, तब साथ रखेगा। इधर पत्नी ने साफ कह दिया है कि शादी से पहले भी बुलेट चलाती थी। गुटखा भी खाती थी। उसे यह बात पता थी अब क्यों छोड़ने का दबाव बना रहा है।

Read More : Owaisi Latest Speech: ओवैसी ने बताया किन लोगों ने परीक्षा में लिखा था “जय श्रीराम”.. बोले, दिल पर नहीं गुर्दे पर ले लेना..

जगदीशपुरा निवासी पति ने कहा कि वह जूता कारीगर है। बुलेट बाइक का एवरेज बहुत कम है। पत्नी एक दिन में एक लीटर से अधिक पेट्रोल फूंक देती है। अपने पिता के घर से बुलेट ले आई थी। दिनभर में 50 रुपये का गुटखा खा जाती है। उसने इसी बात का विरोध किया था। अगली तारीख पर दोनों पक्ष फिर बुलाए गए हैं।

Read More : Jabalpur Loot Update : पेट्रोल कर्मचारी को गोली मारकर लूट का मामला! पुलिस ने आरोपियों के पास से कैश समेत ये चीजें की बरामद 

पति बोला जादूटोना करती है पत्नी

एक मामला जादू टोने के आरोप का भी आया। सदर क्षेत्र की लड़की की शादी डेढ़ साल पहले ट्रांसयमुना के युवक से हुई थी। पत्नी मायके गई थी। वापस लौटी तो पति ने उसका पर्स खोलकर देखा। उसमें लौंग, सिंदूर आदि सामान निकला। उसका आरोप है कि पत्नी वश में करने के लिए जादूटोना करती है। इस मामले में समझौता नहीं हो सका। अगली तारीख पर दोनों पक्ष बुलाए गए हैं।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button