छत्तीसगढ़

छग.श्रमजीवी पत्रकार संघ नगरी ब्लॉक के शैलेन्द्र लाहौरिया अध्यक्ष मनोनीत

छग.श्रमजीवी पत्रकार संघ नगरी ब्लॉक के शैलेन्द्र लाहौरिया अध्यक्ष मनोनीत

नगरी- छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी जी,प्रदेश महासचिव श्री दीपक रई, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र गुप्ता जी के मार्गदर्शन एवं धमतरी जिलाध्यक्ष रंजीत छाबड़ा , छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला प्रभारी ललित साहू के नेतृत्व में शैलेन्द्र लाहौरिया को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
नगरी ब्लॉक छग. श्रमजीवी पत्रकार संघ ईकाई गठन का कार्यक्रम 27 अप्रैल को नगरी के बीकानेर रेस्टोरेंट में रखा गया था। बैठक में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्यों की जानकारी वरिष्ठ पत्रकारों व्दारा दी गई। कार्यक्रम में शैलेन्द्र लाहौरिया को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिसके उपरांत महासचिव धर्मेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष अभिनव अवस्थी, सचिव राजू पटेल, उपाध्यक्ष अशोक संचेती, जयलाल प्रजापति, मौर्यध्वज सेन, उत्तम साहू सदस्य नारद साहू, जयकिशन साहू का मनोनयन किया गया। नगरी ब्लॉक के नवनियुक्त अध्यक्ष शैलेन्द्र लाहौरिया ने पद की गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने एवं पत्रकार व आमजनता के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। इस दौरान नगरी ब्लॉक ईकाई के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी संकल्प लेते हुए अपना विचार साझा किया।
छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष रंजीत छाबड़ा एवं जिलाप्रभारी ललित साहू ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पत्रकार,समाज एवं आमजनता के हितों की रक्षा के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर धमतरी के वरिष्ठ पत्रकार मुकेश जैन,विजय साहू टॉप भारत न्यूज़ ब्यूरो धमतरी, रुपेश साहू साधना न्यूज़ ब्यूरो धमतरी सहित पत्रकार साथी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। नवनियुक्त अध्यक्ष समस्त पदाधिकारियों को नगर के विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं संघ सगंठनों ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button