Uncategorized

Planetary Alignment 2025: 396 अरब वर्ष बाद होने जा रही दुर्लभ खगोलीय घटना, आज आसमान में एक ही लाइन में दिखेंगे छह ग्रह, इतने बजे नग्न आंखों से देख सकेंगे नजारा

Planetary Alignment 2025। Photo Credit: IBC24

Planetary Alignment 2025: आज यानि 21 जनवरी 2025 को आकाश में अद्भुत नजारा दिखाई देने वाला है। जी हैं, शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि, वरुण और अरुण ग्रह एक दुर्लभ खगोलीय घटना में एक साथ दिखाई देंगे। इनमें से यूरेनस और नेपच्यून को देखने के लिए दूरबीन या टेलीस्कोप की आवश्यकता होगी, जबकि अन्य ग्रहों को नग्न आंखों से भी देखा जा सकेगा। खास बात तो यह है कि, भारत में ज्यादातर शहरों से भी इस घटना को देखा जा सकता है। एक समय में कुछ ग्रहों का एक ही रेखा में होना सामान्य बात है, लेकिन जब सभी ग्रह एक सीध में आते हैं, तो यह घटना निश्चित रूप से दुर्लभ होती है। इस अद्वितीय खगोलीय घटना को ग्रहों का संयोग कहा जाता है।

Read More : Tiktok is Back: वीडियो क्रिएटर्स की मौज ही मौज.. ‘टिक टॉक’ की हुई वापसी, सोशल मीडिया पर अब होगी शार्ट वीडियो की बौछार 

 396 अरब वर्षों में होती ऐसी खगोलीय घटना

वैज्ञानिकों के अनुसार, यह खगोलीय घटना हर 396 अरब वर्षों में होती है। शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि, नेपच्यून और यूरेनस को एक साथ एक सीधी रेखा में देखा जा सकता है।  खगौल विद् सारिका घारू ने बताया कि, सौरमंडल के पहले ग्रह बुध की इस समय कमी रहेगी। इस कमी को आने वाले फरवरी माह में पूरी कर पाएंगे, जब आप सभी ग्रहों को एक साथ देख सकेंगे और अगर आप सौर परिवार के तीसरे ग्रह को देखना चाहते हैं तो उसे देखने के लिए ऊपर नहीं आपके कदमों में देखना होगा, और वह है आपका अपना पृथ्‍वी ग्रह।

Read More : PM Awas Yojana 2.0 Latest Update: पीएम अवास योजना के लिए हितग्राही इस दिन तक जुड़वा सकते हैं नाम, शुरू हुआ दूसरे चरण का सर्वे, घर बैठे भी कर सकेंगे आवेदन 

कितने बजे देख सकेंगे नजारा

भारत में इस खगोलीय घटना को 21 जनवरी की रात 8.30 बजे देखा जा सकता है। जनवरी के बाद मार्च में एक और ग्रह परेड होगी। 8 मार्च, 2025 को मंगल, बृहस्पति, यूरेनस, शुक्र, नेपच्यून, शनि और बुध आकाश में संरेखित होंगे। इस परेड में बुध पहले से संरेखित ग्रहों में शामिल हो जाएगा। इस घटना के दौरान रात के आकाश में एक अर्धचंद्र दिखाई दे सकता है, जो दृश्य को शानदार बना देगा। मार्च में ग्रह परेड को देखने का सबसे अच्छा समय भी सूर्यास्त के बाद होगा।

Related Articles

Back to top button