कांग्रेस नेता अकबर को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने जमानत पर लगाई रोक

बिलासपुर: जमीन बेचने के लिए प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के केस में जेल में बंद कांग्रेस नेता अकबर खान को बड़ा झटका लगा है। जिला व सत्र न्यायालय ने कांग्रेस नेता अकबर खान का जमानत का आवेदन निरस्त कर दिया है। दरअसल, कांग्रेस नेता अकबर स्वास्थ्य गत कारण से जमानत की मांग की थी। लेकिन आज जिला व न्यायालय ने उनकी मांग को निरस्त कर दिया।
आपको बता दें कि बीते दिनों सरकंडा पुलिस ने कांग्रेस नेता अकबर खान को जीमन बेचने के लिए प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से वो जे में बंद है।
बता दें कि चार अक्तूबर 2022 को चांटीडीह के रहवासी और कांग्रेस नेता रज्जब अली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौत के बाद परिजनों को सुसाइड नोट मिला था, जो सीएम के नाम लिखा गया था। मामले में विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता अकबर खान और तैय्यब हुसैन के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया था। लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी। पुलिस रिकॉर्ड में उन्हें फरार बताया जा रहा था।