Uncategorized

पसंद नहीं आई दूल्हे की शक्ल, मंडप में दुल्हन ने सात फेरे लेने से किया इनकार, बोली- इससे शादी हुई तो मर जाउंगी

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक अजब-गजब मामला सामने आया है, जहां वरमाला के समय दूल्हे का चेहरा पसंद नहीं आया तो दुल्हन ने शादी करने से साफ मना कर दिया। दुल्हन ने आरोप लगाया कि जिसका फोटो दिखाया था वहां दूल्हा नहीं है। दुल्हन के इनकार से शादी के पंडाल में हंगामा मच गया। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की। लेकिन, वह शादी के लिए राजी नहीं हुई। दुल्हन के इनकार से दूल्हा पक्ष भी भड़क गया। विवाद की स्थिति बनी तो पुलिस को बुला लिया।

Read more: Call Girl Murder Case: 23 साल की महक चला रही थी हाईटेक ऑनलाइन गैंग, QR कोड से होता था पेमेंट, कॉल गर्ल की हत्या मामले में हुए बड़े खुलासे 

दरअसल, ग्वालियर देहात उटीला में रामेश्वर चौहान के बेटे अनिल की बारात को बैरंग लौटना पड़ा। अनिल की शादी अचनेरा आगरा की रहने वाली ममता चौहान से होनी थी। दोनों पक्षों ने तय किया था बारात आगरा नहीं जाएगी। दुल्हन पक्ष ही उटीला आकर शादी करेगा। अनिल और ममता की शादी थी इसलिए कन्या पक्ष उटीला आ गया। रात को अनिल की बारात भी मैरिज गार्डन पहुंच गई। वरमाला का समय चल रहा था। अनिल स्टेज पर दुल्हन के इंतजार में बैठा था। थोड़ी देर में ममता को सहेलियां वरमाला के लिए लेकर आईं। शादी का पंडाल मेहमानों से खचाखच था। सबकी निगाहें वरमाला कार्यक्रम की तरफ थीं। ममता ने भी होने वाले पति अनिल के गले में माला पहनाने के लिए उसकी तरफ नजर उठाईं तो बिदक गई। उसने माला पहनाने के बाद शादी करने से मना कर दिया।

Read more: Weather Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कल इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ होगी तेज बारिश, ओले गिरने की भी संभावना 

शादी से इनकार पर अनिल और उसके परिजन भी भड़क गए। उनका कहना था शादी में उनका काफी पैसा खर्च हुआ है। विवाह नहीं हुआ तो गांव और रिश्तेदारों में बदनामी होगी। ऐसे दुल्हन वापस नहीं जाएगी शादी तो करना पड़ेगी। दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बनी तो पुलिस आकर दोनों पक्षों को थाने ले गई। ममता ने पुलिस से कहा अनिल से शादी कराई तो वह सुसाइड कर लेगी। उसके साथ धोखा हुआ है। शादी से पहले जिस लड़के का फोटो उसे दिखाया गया था अनिल वह नहीं है। दूल्हा बदला गया है। अनिल कद काठी में उससे कम है। उसकी शक्ल भी पंसद नहीं है। इससे तो शादी नहीं कर सकती।

Read more: Gold Silver Price: राजधानी में सोने की कीमत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड… 74 हजार के पार पहुंचा दाम, चांदी में भी भारी उछाल 

ममता के रवैये से विवाह समारोह में सनसनी मच गई। कन्या और वर पक्ष के लोगों ने ममता को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह राजी नहीें हुई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद कन्या और वर पक्ष ने एक दूसरे से जो उपहार और पैसों लेनदेन किया था उसे वपस लौटाकर शादी निरस्त की। फिर दोनों पक्ष अपने-अपने घर वापस लौट गए।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button