Uncategorized

Kumhari Bus Accident : कुम्हारी बस हादसे को लेकर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख, एक्स पर कही ये बात

रायपुरः Kumhari Bus Accident राजधानी रायपुर से सटे दुर्ग के कुम्हारी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गड्ढ़े में गिर गई। हादसे में 15 कर्मचारियों की मौत हो गई है। वहीं 14 लोग घायल हैं। इनमें 7 की हालत गंभीर है। मृतकों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एससडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घटना को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया है।

Read More : Kumhari Bus Accident: कुम्हारी बस हादसे में 11 लोगों की मौत! सांसद विजय बघेल पहुंचे अस्पताल

Kumhari Bus Accident राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार बहुत दुखद है। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं! मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

— Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2024

वहीं पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

— Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2024

बस में 40 लोग थे सवार

मिली जानकारी के अनुसार सभी कर्मचारी केडिया डिस्टलरी के हैं। मंगलवार को शिफ्ट खत्म होने के बाद सभी कर्मचारी बस में सवार होकर लौट रहे थे। जैसे ही बस खपरी रोड मुरूम खदान के पास पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान बस में 40 लोग सवार थे। कई घायलों राजधानी रायपुर के एम्स अस्पताल लाया जा रहा है। वहीं एम्स के डायरेक्टर अशोक जिंदल भी अस्पताल भी पहुंचे हुए हैं।

Read More : Kumhari Bus Accident Update : कुम्हारी बस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने की पुष्टि, कहा- दोषियों पर होगी कार्रवाई 

ऐसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक को ओवरटेक करने चक्कर में यह हादसा हुआ है। बाइक आगे जा रही थी, तभी बस उसे ओवरटेक करने के लिए आगे बढ़ी और अनियंत्रित होकर खदान में गिर गई।

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button