छत्तीसगढ़

वन मंत्री के गृह जिले में वन विभाग हड़ताल पर Forest department on strike in Forest Minister’s home district

 

*वन मंत्री के गृह जिले में वन विभाग हड़ताल पर*

 

कबीरधाम जिले के भृत्य चौकीदार अर्दली वनरक्षक वनपाल उपवन क्षेत्रपाल स्तर के समस्त कर्मचारी हड़ताल पर हैं। वन विभाग के कर्मचारियों के हड़ताल का आज 11 दिन है। कर्मचारी सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक प्रतिदिन की भांति धरना स्थल राजीव गांधी पार्क पर बैठे रहे। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह अनिश्चितकालीन हड़ताल वन कर्मचारी संघ लंबा खींचने की तैयारी में है। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक सरकार सभी मांगों को पूरा नहीं कर देती यह आंदोलन जारी रहेगा। धरना स्थल पर महिला कर्मचारियों की उपस्थिति भी 100% हो रही है। महिला कर्मचारी अपने छोटे-छोटे बच्चों को भी साथ लेकर धरना स्थल पर आ रही हैं जो कि अन्य साथी कर्मचारियों के लिए प्रेरणा के समान है। विभाग के ऐसे कर्मचारी जो 7 साल से भी ऊपर के आयु के हैं वह भी लगातार धरना स्थल पर दमखम के साथ डटे रहते हैं। विभाग के कुछ कर्मचारी जो किसी कारणवश हड़ताल में शामिल नहीं हो पाए थे वह सभी से तक अपनी उपस्थिति 48 साथियों के साथ दे रहे हैं। वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष परसराम चंद्राकर ने बताया की जो कोई भी कर्मचारी साथी इस आंदोलन में अपनी सहयोग नहीं कर रहा है और इस हड़ताल को कमजोर करने का प्रयास कर रहा है ऐसे लोगों पर आने वाले समय में संघ कार्यवाही करने के लिए विचार करेगा। जिला सचिव गणेश ठाकुर ने कहा की दोहरे रवैया अपनाने वाले वन कर्मचारियों को संघ के पर्यवेक्षक चिन्हित कर रहे हैं।
12 सूत्री मांगों में प्रमुख रूप से 2003 में निर्धारित तत्कालीन समय के 3050 वेतनमान की समस्या का निराकरण, ग्रेड पर बढ़ाने संबंधी मांग, विभाग के कर्मचारियों को पुलिस विभाग की तरह1 माह का अतिरिक्त वेतन, महाराष्ट्र सरकार की भांति छत्तीसगढ़ में भी 5000 पोस्टिक आहार भत्ता, 24 वर्षों में से नहीं हुवे विभागीय सेटअप का पुनरीक्षण किए जाने संबंधी मांग। वित्त एवं चौकीदारों को वनरक्षक या सहायक ग्रेड 3 के पद पर समायोजन संबंधी मांग, तथा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने की मांग शामिल है। कर्मचारियों का मानना है कि सारी मांगे जायज है और छत्तीसगढ़ सरकार इसको पूरा करने में सक्षम भी है। फिर भी ना जाने क्यों सरकार वन कर्मियों की पीड़ा नहीं सुन रही। धरना स्थल पर महिला कर्मचारियों में प्रमुख रूप से शिव कुमारी गोयल मीना धुर्वे मीरा को मरे अहिल्या ठाकुर शिवकुमारी जोशी श्याम भाई कवर, भानुमति उर्वशी सहित विभाग के सभी महिला कर्मचारी उपस्थित रहे। श्री बुधेवाल टंडन जगदेव ठाकुर रवि टंडन महात्मा राम निषाद नानूराम कावरे श्रवण मरकाम लालाराम देवहारी प्रेमलाल कुंजाम राजेंद्र नेताम अमित वर्मा सुशील शर्मा शिव साहू महेश नेताम माधव धावल कर तारकेश यादव ज्ञानेश्वर आनंद अधीर मरावी राजेंद्र शर्मा अजय शर्मा जगन्नाथ कोसले आशिक अली घनश्याम शर्मा अशोक सोनी ललित दुबे द्वारिका साहू हेमंत भारतीय अनिल कुमार उरवसा नरेंद्र राजपूत, विष्णु धुर्वे सत्य कुमार भास्कर चेतन दास गोयल कौशल साहू राम सिंह साहू छन्नूलाल धुर्वे संदीप साहू विजय चौधरी सहित विभागीय कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे हैं। उपाध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि जैसे ही प्रांतीय नेतृत्व का आभार होगा रायपुर में प्रदर्शन के लिए भी सभी कर्मचारी तैयार हैं। बता दे वन कर्मचारी नारायण पटेल, दिलीप चंद्राकर चंद्र कुमार यादव संतोष साकत दिलीप मकरिया रोहित निषाद गणेश सिंह ठाकुर के घर में शादी का कार्यक्रम है उसको भी छोड़ कर यह लोग अपने अधिकार की लड़ाई में निरंतर संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

परसराम चंद्राकर
जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ कवर्धा

Related Articles

Back to top button