Uncategorized
Boxer Vijendra Singh join BJP : कांग्रेस को और तगड़ा झटका! भगवा रंग में रंगे बॉक्सर विजेंदर सिंह, बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर ली पार्टी की सदस्यता

Boxer Vijendra Singh join BJP : नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है। तो वहीं दलबदल की राजनीति भी साफतौर से देखी जा रही है। कांग्रेस और बीजेपी जोरशोर से प्रचार प्रसार में जुटी हुई है। तो वहीं कई जगहों पर कांग्रेस को झटके पर झटका भी लगता जा रहा है। ऐसे में एक बार फिर कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। बॉक्सर विजेंद्र सिंह बीजेपी में शामिल हो चुके है। बता दें कि राहुल गांधी की यात्रा में भी विजेंद्र सिंह शामिल हुए थे। भाजपा मुख्यालय पहुंचकर विजेंद्र सिंह ने सदस्यता ग्रहण की