छत्तीसगढ़

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा सम्पन्न।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
कलेक्टर अवनीश शरण ने आज सिंचाई विभाग के प्रार्थना सभा भवन में प्राचार्यो की मैराथन बैठक लेकर 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। शैक्षणिक सत्र वर्ष 2024-25 के लिए बोर्ड परीक्षाओं में मिशन 90 प्लस का लक्ष्य निर्धारित किया गया। कलेक्टर ने कहा कि इसके लिए वर्षभर की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसमें विभिन्न मानक तय किए जाएंगे, जिसमें हर महीने बेहतर परिणाम देने वाले 10 शिक्षकों और प्राचार्यो को जिला कार्यालय द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम कमिश्नर नोडल अधिकारी होंगे।
कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि जिले में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास करते हुए नवाचार अपनाएं। बच्चों का विकास करना और उनकी क्षमता बढ़ाना प्रत्येक शिक्षक और प्राचार्य की महती जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मजबूत इच्छा शक्ति से बेहतर परिणाम मिलेंगे। बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे परिणाम देने वाले प्राचार्यो ने अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने प्राचार्यो से चर्चा कर परिणाम में कमियों का संज्ञान लिया। उन्होंने कहा संवाद सबसे अच्छा माध्यम है एक शिक्षक का संवाद जितना अच्छा होगा बच्चे और शिक्षक की दूरियां उतनी ही कम होगी। बच्चे खुलकर विषयवार अपनी समस्या बता पाएंगे। कलेक्टर ने कहा कि बच्चे स्कूल क्यो नही आ रहे है इसकी जानकारी स्कूल के प्राचार्य को होनी चाहिए। प्राचार्य और शिक्षक बच्चे के घर जाकर पालकों से इस विषय पर चर्चा करें और बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करें।
कलेक्टर ने शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के पहले सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शाला प्रवेश उत्सव शत-प्रतिशत स्कूलों में मनाने कहा।

Related Articles

Back to top button