Uncategorized
Navneet Kaur Rana: उम्मीदवारों के ऐलान में BJP 400 पार.. नवनीत राणा लड़ेंगी अमरावती से चुनाव, ज्वाइन की पार्टी..

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की सातवीं लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में दो राज्यों के दो कैंडिडेट का नाम है। (Navneet Kaur Rana joined BJP) महाराष्ट्र के अमरावती से नवनीत राणा को टिकट दिया गया है। वहीं दूसरा नाम गोविंद करजोल का है, जो कर्नाटक के चित्रदुर्ग से चुनाव लड़ेंगे।
Navneet Kaur Rana candidate from Amravati
अमरावती से सांसद नवनीत कौर राणा एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उन्होंने तेलगु और पंजाबी फिल्मों में काम किया है। 2019 में महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। 2014 में उन्होंने राकांपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। (Navneet Kaur Rana joined BJP) इसके बाद वह निर्दलीय इस सीट से खड़ी हुई थीं। लोकसभा चुनाव के लिए BJP अब तक 7 लिस्ट में 407 नामों का ऐलान कर चुकी है।]