Uncategorized

Swara Bhaskar will Contest Lok Sabha Chunav : बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर लड़ेंगी लोकसभा चुनाव? कांग्रेस इस सीट से दे सकती है टिकट, राहुल गांधी से कर चुकी है मुलाकात

Swara Bhaskar will Contest Lok Sabha Chunav? : नई दिल्ली। लोकसभा का बिगुल बज चुका है। बीजेपी और कांग्रेस ने चुनावी प्रसार प्रचार की तैयारियां तेज कर दी है। तो वहीं कांग्रेस के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आई है। ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर मुंबई की एक लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकती है। बता दें​ कि स्वरा भास्कर ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी शामिल हुई थी। इतना ही नहीं स्वरा भास्कर ने कई बार राहुल गांधी से मुलाकात भी की है।

read more : नगर निगम पर लाखों के सिक्योरिटी ऐजेंसी फर्जीवाड़े का आरोप, कांग्रेस पार्षदों ने की जांच की मांग 

Swara Bhaskar will Contest Lok Sabha Chunav? : बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने एक दिन पहले महाराष्ट्र की सात सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया था, लेकिन कांग्रेस के लिए मुंबई उत्तर मध्य की सीट पर प्रत्याशी के चयन का मामला अटका हुआ है। इस सीट फिल्म अभिनेता राज बब्बर के बाद अब अभिनेत्री स्वरा भास्कर के नाम की चर्चा सामने आई है। स्वरा भास्कर कांग्रेस के नजदीक रही हैं। वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थी। इसके बाद हाल ही में जब 17 मार्च को राहुल गांधी मुंबई में पदयात्रा की थी तो उन्होंनें इसमें शिरकत की थी।

कांग्रेस के संपर्क में स्वरा भास्कर

बता दें कि स्वरा भास्कर के बारे में कहा जा रहा है कि वह दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के संपर्क में हैं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने स्वरा भास्कर के नाम पर ध्यान देने का आश्वासन दिया है। स्वरा भास्कर को अक्सर ही बीजेपी की नीतियों के विरोध में बोलते हुए देखा गया है। 2020 में उन्होंने महाराष्ट्र में सीएए के विरोध में आयोजित एक जनसभा में भी हिस्सा लिया था जिसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता भी मौजूद थे। हाल ही में उन्हें राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी देखा गया था।

कांग्रेस और बीजेपी में टक्कर

कांग्रेस का मुंबई की उत्तर मध्य सीट पर काफी वक्त कब्जा रहा है। पार्टी चाहती है कि इस सीट पर वापसी की जाए। 2014 और 2019 के चुनावों में यहां से पूनम महाजन ने जीत हासिल की थी। इन दोनों चुनावों कांग्रेस से लड़ी प्रिया दत्त को हार का सामना करना पड़ा था। प्रिया दत्त से इस सीट से 2009 में जीत हासिल की थी। तब उन्होंने बीजेपी के महेश जेठमलानी को हराया था। बीजेपी ने मुंबई की दो सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है। इनमें मुंबई उत्तर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और मुंबई उत्तर पूर्व से मिहिर कोटेचा लड़ रहे हैं। बीजेपी की तरफ से तीसरी बार पूनम महाजन को मौका दिए जाने की उम्मीद कम है।

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button