Uncategorized

Betul Gang Rape: मायके आई विवाहित महिला के साथ हैवानियत, बदनामी के डर से उठाया खौफनाक कदम, जानें क्या है मामला

बैतूल।Betul Gang Rape: बैतूल जिले में गैंगरेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक विवाहित महिला ने गैंगरेप के बाद बदनामी के डर से जहर खा लिया है। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर महिला का इलाज जारी है। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना बोरदेही क्षेत्र की है। अपने मायके आई विवाहित महिला के साथ दो लोगों ने बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद बदनामी के डर से महिला ने जहर खा लिया है।

Read More: Lok Sabha Election 2024: इस सीट में महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा, 40 हजार से भी ज्यादा मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए 

Betul Gang Rape: गंभीर हालत में महिला को परिजन मुलताई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। महिला की हालत बिगड़ने पर पीड़ित महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर महिला का इलाज जारी है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन ने महिला के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

IBC24 का लोकसभा चुनाव सर्वे: देश में किसकी बनेगी सरकार ? प्रधानमंत्री के तौर पर कौन है आपकी पहली पसंद ? क्लिक करके जवाब दें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button