Uncategorized

हर महिला को मिलेंगे हर साल एक लाख रुपए, 30 लाख युवाओं को नौकरी, किसानों का कर्ज होगा माफ…कांग्रेस ने दी गारंटी

Congress ki guarantee : राजनांदगांव। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा अपने चुनावी घोषणा पत्र में कई वादों को शामिल किया गया है। इन वादों को लेकर राजनांदगांव शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबडा़ ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कांग्रेस की गारंटी को लेकर जानकारी दी।

राजनांदगांव प्रेस क्लब में एक प्रेस कांफ्रेंस करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबडा़ ने कई जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने पर कांग्रेस पार्टी युवाओं, महिलाओं , किसानों की समृद्धि के लिए पांच-पांच गारंटी दी है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने देश की महिलाओं से वादा किया है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महालक्ष्मी योजना लागू कर प्रत्येक महिला को हर साल 1 लाख रुपए देगी।

read more:  देश के 12 राज्यों में पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक: निर्वाचन आयोग

प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से कांग्रेस द्वारा बताया गया कि कांग्रेस की सरकार केन्द्रीय नौकरियों में आधी भार्तियां महिलाओं की करेगी। महिलाओं के कानूनी अधिकारों की रक्षा के लिए प्रत्येक पंचायत में कानूनी सहायक की नियुक्त की जाएगी। देश के सभी जिला मुख्यालयों में कामकाजी महिलाओं के लिए हास्टल बनाया जायेगा।

वहीं किसान न्याय के तहत एमएसपी के लिए विशेष कानून बनाया जाएगा। किसानों का कर्ज माफ होगा। फसलों के नुकसान पर 30 दिनों के भीतर बैंक खाते में गारंटीड भुगतान होगा। वहीं 30 लाख युवाओं के लिए नौकरी की गारंटी, 40 साल से कम उम्र के युवाओं को किसी भी क्षेत्र में बिजनेस के लिए स्टार्टअप फंडिंग का लाभ सहित विभिन्न वादों को लेकर जानकारी दी।

read more:  ओडिशा : बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और धान खरीद में अनियमितता के आरोप हो सकते हैं निर्णायक मुद्दे

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button