दैनिक राशिफल

1 नंवबर क्या कहते आपके सितारे

मेष राशि: मेष राशि के लोगों का नवम्बर का महीना शुभ रहेगा। माता लक्ष्मी का आशिर्वाद आपके ऊपर बरसेगा। महीने के प्रारम्भिक समय मे मित्र का सहयोग मिलेगा। इस महीने आपको धन प्राप्त होगा। संतान की सफलता से गौरव महसूस होगा। महीने के मध्य में रुका हुआ धन आपको मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल रहेगा। छात्रों को इस महीने के अंत में कई अवसर प्राप्त होंगे। लाल रंग आप के लिए शुभ है।

वृष राशि: वृष राशि के लोगों का नवम्बर का महीना सामान्य रहेगा। महीने के प्रारम्भिक समय में सामाजिक सम्मान दिलाएगा। पत्रकारिता से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। हालांकि इस महीने के मध्य में सेहत को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। डाइबिटीज के मरीजों के लिए महीने का अंत कष्टदायक रहेगा। सफेद रंग आपके लिए शुभ है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों का नवम्बर का महीना शुभ रहेगा। इस महीने के सुरुआत में धन की प्राप्ति के योग प्रबल है। शुभ समाचार मिलने से मन खुश रहेगा। मित्रों की मदद से सरकारी काम पूरे होंगे। महीने के मध्य में फिल्मों और टीवी से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। इस महीने के मध्य में ही धन की प्राप्ति होगी। सेहत के प्रति इस महीने सचेत रहने की जरूरत है। मिथुन राशि के लोगों को इस महीने के अंत में धन की प्राप्ति होगी। हरा रंग आप के लिए शुभ रहेगा।

कर्क राशि: कर्क राशि के लोगों का नवम्बर महीना शुभ रहेगा। महीने के प्रारम्भिक समय में लक्ष्मी मां के आशिर्वाद से कारोबार में नई दिशा मिलेगी। लोगो का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में धन आगमन होगा जो आपको खुश कर देगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। महीने के मध्य में सेहत में थोड़ी परेशानी रह सकती हैं। पत्रकारिता और लेखन से जुड़े लोगों को इस महीने के अंत में लाभ मिलेगा। सफेद रंग आपके लिए शुभ है।

सिंह राशि: सिंह राशि के लोगों का नवम्बर का महीना शुभ रहेगा सिंह राशि के लोगों पर इस महीने लक्ष्मी माता का आशिर्वाद वैभव प्रदान करेंगे। महीने के प्रारम्भिक में रूका हुआ कार्य पूरा होगा। संतान पक्ष को सफलता मिलेगी। इस महीने के मध्य में धन का आगमन होगा। धार्मिक यात्रा पर भी आप जा सकते हैं। वहीं इस महीने के अंत मे नया कारोबार भी शुरू कर सकते हैं। सिंह राशि के लिए लाल रंग शुभ रहेगा।

कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों का नवम्बर का महीना शुभ रहेगा। इस महीने किसी मित्र की मदद से आर्थिक मसला हल होगा। इस महीना के सुरुआत में आप को अच्छा धन लाभ प्राप्त होगा। इस महीने माता लक्ष्मी की कृपा कन्या राशि के लोगों पर पड़ेगी। महीने के मध्य में कारोबार में किसी नई योजना के स्वीकृत होने से आप बेहद खुश होंगे। महीने के अंत में घर मे मांगलिक कार्य होंगे। कन्या राशि के लिए हरा आपका शुभ रंग है।

तुला राशि: तुला राशि के लोगों का नवम्बर महीना शुभ रहेगा। इस महीने के सुरुआत समय में आप पर धन की बरसात होगी। छात्रों के लिए नवम्बर का महीना बेहतरीन होगा। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। इस महीने के मध्य में आप को गवाही देना पङेगी इसलिए किसी भी तरह का विवादित बयान ना दें। आपकी अच्छी वाणी आपको लाभ कराएगी। इस महीने के अंत मे आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी आपका दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। आप का शुभ रंग सफेद है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लोगों का महीना शुभ रहेगा। इस महीने के सुरुआत में कार्य अधिक होंगे। महीना आपके जीवन में नए परिवर्तन लाएगा। हालांकि आपके ऊपर कार्यों बोझ ज्यादा रहेगा। सरकारी कार्यों को लेकर परेशान हो सकते हैं। महीने मध्य में मेहनत करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। सेहत के मामले में महीना का अंत अच्छा रहेगा। इस महीना आप धार्मिक यात्राएं भी कर सकते हैं। वृश्चिक राशि के लोगो का लाल रंग शुभ है।

धनु राशि: धनु राशि के लोगों का नवम्बर महीना शुभ रहेगा। छात्र इस महीने के सुरुआत में सफलता हासिल करेंगे। कारोबार में प्रगति होगी। धनु राशि के जातकों से कारोबार महीने के मध्य में लाभ होगा। धनु राशि के राजनीतिज्ञों को महीने के अंत में सफलता मिलेगी। इस महीने धन का आगमन होगा। हालांकि आप काफी व्यस्त रहेंगे। पीला आपका शुभ रंग है।

मकर राशि: मकर राशि के लोगों का नवम्बर महीना शुभ रहेगा। मकर राशि के छात्र शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता हासिल करेगी। मकर राशि के लोगों से कारोबार में लाभ मिलेगा। इस महीने के सुरुआत में जरूरत पड़ने पर प्रशासन और शासन का सहयोग मिलेगा। नवंबर महीने के मध्य में लव लाइफ काफी अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा महीने के अंत मे। मकर राशि के लोगों के लिए नीला रंग शुभ है।

कुम्भ राशि: कुम्भ राशि के लोगों का नवम्बर महीना सामान्य रहेगा। नवम्बर के सुरुआत का यह महीना सुख और समृद्धि देगा। इस महीने के मध्य में आपको धन की प्राप्ति होगी। वहीं छात्रों कठिन परिश्रम करना होगा। नौकरी में कुछ परेशानी आ सकती है। आप वाणी पर संयम रखें। इस महीने धन का व्यय काफी अधिक होगा। संतान को सफलता हासिल होगी। राजनीति से संबंधित लोगों को महीने के अंत में लाभ मिलेगा। कुम्भ राशि के लिए नीला रंग शुभ है।

मीन राशि: मीन राशि के लोगों के लिए नवम्बर महीना शुभ होगा। इस महीने के सुरुआत में सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ इस महीने के मध्य में लंबी यात्रा कर सकते हैं। अविवाहितों के इस महीने के मध्य में ही रिश्ते आएंगे। कारोबार में प्रगति होगी। पत्रकारिता से जुड़े लोगों को महीने के अंत में लाभ मिलेगा। पीला रंग शुभ है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button