छत्तीसगढ़

अग्निवीर भर्ती के लिए उन्मुखीकरण (ओरिएन्टेशन) कार्यक्रम 03 फरवरी को

कवर्धा, 02 फरवरी 2024। भारतीय वायुसेना एवं थलसेना में अग्निवीर सेवाओं संबंधी जानकारी तथा भर्ती की विस्तृत जानकारी प्रदाय करने के लिए उन्मुखीकरण (ओरिएन्टेशन) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह उन्मुखीकरण (ओरिएन्टेशन) कार्यक्रम 03 फरवरी 2024 को आचार्य पंथ श्री गृथ मुनिनाम साहेब स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कवर्धा में प्रातः 11 बजे तथा शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, महराजपुर (कवर्धा) में दोपहर 02 बजे से आयोजित है। इस उन्मुखीकरण (ओरिएन्टेशन) कार्यक्रम में वायुसेना भर्ती कार्यालय, भोपाल से सार्जेंट श्री डी.एस. मराठे एवं थलसेना भर्ती कार्यालय, रायपुर से सब मेजर श्री सतीष कुमार, सहायक भर्ती अधिकारी कबीरधाम जिले के युवाओं को अग्निवीर भर्ती की प्रक्रिया तथा मिलने वाली सुविधाआें से अवगत कराएंगे।
उल्लेखनीय है कि अग्निवीरवायु (वायुसेना) के लिए 17 जनवरी 2024 से 06 फरवरी 2024 तक तथा अग्निवीर (थलसेना) के लिए 08 फरवरी 2024 से 21 मार्च 2024 तक ऑनलाईन आवेदन किया जाना है। अतः कबीरधाम जिले के ऐसे इच्छुक युवा जो 10 या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण है एवं आयु 17) से 21 वर्ष है, इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर लाभ प्राप्त कर सकते है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button