खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

दुर्ग जिले के नदिनी पुलिस थाना को वर्ष 2023 के लिए छत्तीसगढ़ का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन चुना गया।

भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष निर्धारित मापदंडों के आधार पर देश के पुलिस स्टेशनों कों दिया जाता है रैकिंग ।

भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष निर्धारित मापदंडों के आधार पर देश के पुलिस स्टेशनों का रैकिंग किया जाता है। वर्ष 2023 के लिए यह रैकिंग 05 जनवरी, 2024 को वार्षिक DG/IGP’s सम्मेलन 2024 के दौरान जारी किया गया। जिसमें दुर्ग जिले के नदिनी पुलिस थाना को वर्ष 2023 के लिए छत्तीसगढ़ का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन चुना गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग ने कहा कि गृह मंत्रालय से जिला दुर्ग के नंदिनी थाना को बेहतर थाना का पुरस्कार मिलने से पूरे छत्तीसगढ़ में जिला दुर्ग पुलिस का सिर ऊंचा हुआ है। इस पुरस्कार के प्राप्त होने से राज्य सहित जिले के अन्य सभी थानों को उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। साथ ही उन्होंने जन-सेवा एवं अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित थाने के समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button