छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

अनुशासनहिनता के कारण कैनल क्लब ने दो को भेजा नोटिस, किया मानहानि का दावा

भिलाई। राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त संस्था छ.ग. कैनल क्लब जो कि कैनल क्लब ऑफ इंडिया से अधिमान्य है। हमारी संस्था विगत 5 वर्षो से राष्ट्रीय स्तर पर डॉग शो करती आ रही है। जिसमें शासन प्रशासन का उचित मार्गदर्शन एवं सहयोग मिलते रहता है। हमारी संस्था ने सन् 2017 में डॉग शो का आयोजन किया था। जिसमें प्राईज की खरीददारी की जिम्मेदारी संस्था के श्याम मोहन राव और राजू राव को सौंपी गई थी। इन लोगों ने 84 हजार रूपए का प्राईज हैदराबाद से लाया था। जिन्होंने इसकी कोई भी रसीद और बिल नहीं दिया। जिस पर सीए और कमेटी ने उन्हें मौखिक रूप से बार-बार बोलने पर भी नहीं दिया। जिसके चलते सीए ने क्लब के बारे में गलत रिमार्क दिया। और संस्था ने इन दोनों के विरूद्ध लिखित नोटिस भेजने का सुझाव दिया। संस्था ने 26.08.2019 को दोनों को लिखित नोटिस भेजकर जवाब मांगा। परन्तु दोनों ने जवाब नहीं दिया। अन्य संस्था के डॉग शो में ये दोनों व्यक्ति सम्मिलित हुए। जो कि हमारे कैनल क्लब के नियमों के विरूद्ध है। इन्हें पहले ही सावधान किया जा चुका था कि आप अन्य डॉग शो में शामिल नहीं हो सकते, क्योंकि हमारी संस्था के मेम्बर कैनल क्लब ऑफ इंडिया के मान्यता प्राप्त शो में ही अपनी भागीदारी दे सकते है। इन सब कारणों के कारण संस्था में अनुशासनहिनता के लिए इनको नोटिस दिया गया था जिसमें 10 दिन में जवाब प्रस्तुत करना था परन्तु इन्होंने नोटिस का जवाब नहीं दिया।  22.09.2019 को संस्था ने एक सामान्य सभा आयोजित किया जिसमें इन दोनों व्यक्तियों ने नोटिस की कोई जानकारी नहीं दी। इस पर संस्था के सभी सदस्यों की उपस्थिति में यह प्रस्ताव पारित किया कि इन दोनों व्यक्तियों को संस्था के समस्त गतिविधियों से दूर रखा जाए। यह प्रस्ताव इन दोनों व्यक्तियों के उपस्थिति में लिया गया। इन दोनों व्यक्तियों ने विगत दिनों समाचार पत्रों में अनर्गल समाचार प्रकाशित कर संस्था के नियमों का उल्लंघन किया एवं शासन प्रशासन को गुमराह किया। संस्था इस पर सबूत के तौर पर समस्त संबंधित दस्तावेज शासन, प्रशासन व समाचारों पत्रों पर प्रकाशित कर इनके झूठ का खुलासा कर रही है। हम प्रशासन से मांग करते है कि इन व्यक्तियों पर उचित कार्यवाही करें। संस्था इन दोनों व्यक्तियों को वकील नोटिस भेज कर मानहानि का दावा भी प्रस्तुत करेगी।

Related Articles

Back to top button