कोरोना वायरस से बचने बरतना होगा एहतियात

भिलाई। नोवल कोरोना वायरस के बचाव हेतु शासन प्रशासन हर संभव प्रयास कर रही है। भिलाई निगम के संपूर्ण क्षेत्रों में वाहनों से सेनेटाइजेशन एवं शाम को फॉगिंग कराई जा रही है। लोगों को घरों पर ही रहने निगम प्रशासन आमजन से अपील कर रही है। नगर पालिक निगम भिलाई प्रबंधन द्वारा वाहनों में लगे लाउड स्पीकर के माध्यम से शासन प्रशासन से प्राप्त दिशा निर्देशों को लगातार प्रचारित किया जा रहा है। समस्त जोन के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घरों तक पहुंच कर सैनिटाइज का कार्य कर रहे हैं! आमजन को जागरुक करने के लिए निगम प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है तथा शासन-प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था को सुनिश्चित कराने संदेशों को प्रचारित किया जा रहा हैं। भिलाई निगम के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लगातार लोगों के घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में जाकर मैलाथियान का छिड़काव तथा सैनिटाइज का कार्य कर रहें हैं। मच्छर उन्मूलन के लिए टेमिफॉस का उपयोग भी लगातार किया जा रहा है।