पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल विधायक स्मार्ट सिटी बिलासपुर ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किया नमन।
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231225-WA0017-720x470.jpg)
भूपेंद्र साहू
ब्यूरो चीफ बिलासपुर
मो.- 9691444583
स्मार्ट सिटी बिलासपुर
पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल विधायक स्मार्ट सिटी बिलासपुर ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किया नमन।
राज्यपाल ने अपने निवास में स्वर्गीय वाजपेयी के छायाचित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि श्री वाजपेयी विराट व्यक्तित्व, महानवक्ता, लेखक व बहुमुखी के धनी होने के साथ-साथ एक जननायक थे।
अपने प्रधानमंत्रित्व काल में स्वर्णिम चतुर्भुज योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसे अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं को मूर्त रूप प्रदान किया। जिससे हमारे देश की आधारभूत संरचना मजबूत हुई।
श्री वाजपेयी ने ग्रामीण और कृषि क्षेत्र में मजबूती के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया, उनकी सोच समाज के अंतिम व्यक्ति का कल्याण करना था।
उनके शासनकाल में अन्नपूर्णा योेजना शुरू की गई। जिसमें जिन पात्र बुजुर्गो को वृद्धावस्था पेशन नही मिलती थी उन्हें हर माह 10 किलो अनाज निःशुल्क दिया गया।
पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल विधायक स्मार्ट सिटी बिलासपुर : श्री वाजपेयी भारत के महान सपूत थे।