Uncategorized

बारिश ने दिवाली के चमक पर डाला खलल

सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- रायपुर 24 अक्टूबर 2019। मौसम विभाग ने रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों के लिये येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले 48 घंटों में इन इलाको पर जोरदार वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक जिन जिलों के लिये येलों अलर्ट जारी किया गया हैं उनमें राजधानी रायपुर, बालोद, धमतरी, कांकेर, रायगढ़, बस्तर, सरगुजा, महासमुंद, राजनांदगांव, जांजगीर, गरियाबंद, बलरामपुर के नाम शामिल है

पिछले एक सप्ताह से प्रदेश के कई जिलों में रूक-रूक कर वर्षा हो रही है। जिसके चलते रात और दिन के तापमान में गिरावट आयी है। बारिश की वजह से प्रदेशवासियों को रात में ठंड का भी सामना करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो बारिश की वजह से ठंड और भी बढ़ सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों का पुर्वानुमान हैं कि आने वाले दिनों में बादल इसी तरह छाए रहेंगे और गरज चमक के साथ कई जिलों में बारिश भी देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत समेत मानसून सक्रिय है जिसके चलते इसी तरह का मौसम रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बना रहेगा। वहीं आने वाले 48 घंटों में कई जगहों पर जोरदार बारिश भी हो सकती है।

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button