छत्तीसगढ़
विशेष पिछड़ी जनजाति के मतदाताओं ने मतदान के प्रति दिखाई रूचि।
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231117-WA0013.jpg)
भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
Smart City bilaspur…
जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के वोटरों का इस बार विशेष रूझान दिखाई दिया। पिथौरा, बसना, बागबाहरा और महासमुंद जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति के मतदाताओं ने आगे बढ़कर वोट दिया।
ज्ञात है कि जिले के 75 ग्रामों में कुल 895 कमार जनजाति के लोग निवास करते हैं। जिनकी जनसंख्या 3240 है। ग्राम सिर्री, सोरिद, गुलझर, खट्टी, कलमीददर के कमार मतदाता ने बताया कि वे आज सुबह से मतदान देने के लिए तैयार हो गए है। सामान्यतः वे खेत और जंगल में रहकर काम करते है। लेकिन आज के इस चुनई तिहार में वे भी भागीदारी निभाने आए हैं।
पिछड़ी जनजाति कमार के कई महिला, पुरूष मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर वोटिंग किया।