छत्तीसगढ़
मतदान करने और कराने का संकल्प लेंगे अधिकारी-कर्मचारी। स्वीप सुआ और महारंगोली अभियान से दिया जाएगा मतदाता जागरूकता संदेश।
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231106-WA0081-780x470.jpg)
भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
Smart City bilaspur…
जिले में मतदाता जागरूकता स्वीप के लिए जिला प्रशासन द्वारा जोर शोर से अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में सभी वर्गाे की प्रभावकारी सहभागिता सुनिश्चित हो रही है। इसी कड़ी में जिले के तमाम अधिकारी-कर्मचारी एक साथ 07 नवंबर को मतदान करने और कराने का महासंकल्प लेंगे।
शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान इस सूत्र को हकीकत में बदलने के लिए कवायद निरंतर जारी है। 07 नवंबर को ही छत्तीसगढ़ के पारंपरिक नृत्य स्वीप सुआ के जरिए भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। चला बिलासपुरिया, वोट देवईया टैग लाईन से बिल्हा के शासकीय कॉलेज मैदान में दोपहर एक बजे से होगा। महारंगोली का आयोजन शहर के साईन्स कॉलेज मैदान में सुबह 8 से 10 बजे होगा।