कवर्धा

4 नवंबर को आ रहे सीएम योगी, कवर्धा में करेंगे शंखनाद

कवर्धा। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 4 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे है। वे कवर्धा में भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा के पक्ष में शंखनाद करेंगे। इसके अलावा भिलाई में प्रेम प्रकाश पांडे के समर्थन में रोड शो में शामिल होंगे। सीएम योगी के दौरा के लिए पूरी तरह से तैयारियां की जा रही है।छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर घमासान जारी है। लगातार केंद्रीय मंत्रियों और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का प्रदेश में चुनावी दौरा जारी है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे है। जानकारी के अनुसार, वे 4 नवंबर को कवर्धा और भिलाई में जनसभा को संबोधित करेंगे

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button