कवर्धा

ज़िले के मतदाताओं को जागरूक करने 30 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय रैली
कलेक्टर कार्यालय से प्रातः 8ः00 बजे प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर दिया जाएगा मतदान करने का संदेश
कवर्धा, 29 अक्टूबर 2023। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत 30 अक्टूबर को जिला स्तरीय रैली का आयोजन होगा जो कलेक्टर कार्यलय से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौक चौराहा से होते हुए जाएगा और लोगो को मतदान करने के लिए प्ररित करेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री संदीप कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली कार्यक्रम में सभी शासकीय कर्मचारी, स्काउट,गाइड एवं एनसीसी के कैडेट्स सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी इसमे शामिल होंगे।
       ज्ञात हो की छत्तीसगढ़ आम निर्वाचन 2023 के लिए कबीरधाम ज़िले के दोनों विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-71 पंडरिया एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-72 कवर्धा में प्रथम चरण पर 7 नवंबर को मतदान होना है। जिले में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रो तक लोगों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने एवं मतदान करने के लिए जागरूकता अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। स्वीप के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक मुनादी स्कूली बच्चों की रैली जैसे अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतंत्र के महापर्व में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने विभिन्न प्रयास जिला निर्वाचन कार्यलय द्वारा किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button