धर्म

जामवंती के रूपमती होने का प्रसंग

. 🌸जामवंती के रूपमती होने का प्रसंग🌸

जामवंत ने अपने प्रभु श्रीरामजी को श्रीकृष्ण रूप में पहचान कर अपनी पुत्री जामवंती का विवाह प्रभु श्रीकृष्ण के साथ कर दिया तथा सम्यन्तक मणि भी उपहार स्वरूप श्रीकृष्ण को भेंट कर दी।
जामवंत एक रीछ थे अतः उनकी पुत्री जामवंती भी रीछ पुत्री थीं। जो देखने में श्रीकृष्ण की अन्य रानियों जैसी रूपमती नहीं थीं। श्रीकृष्ण को शंका थी कि सब जामवंती का उपहास उड़ाएंगे
जामवंती का कोई उपहास ना करे और जामवंती को ग्लानि ना हो इसके लिये श्रीकृष्ण जामवंती को पूर्ण घूँघट करा कर द्वारिका लेकर आये। श्रीकृष्ण जामवंती से विवाह करके आये हैं जब यह समाचार द्वारिका में पहुँचा तो सभी जामवंती के दर्शन के लिये आये किन्तु जामवंती के घूँघट में होने के कारण कोई उनके दर्शन नहीं कर पाया।
रूक्मिणी ने श्रीकृष्ण हे जामवंती का घूँघट हटवाने के लिये कहा तो वे बोले जामवंती अत्यन्त रूपमती हैं यदि कोई उनका दर्शन करेगा तो उन्हें नजर लग जायेगी अतः वे घूंघट में ही रहेंगी। रूक्मिणी ने पूछा क्या जामवंती मुझसे भी ज्यादा रूपवती है तो कृष्ण बोले जामवंती उनसे भी अधिक रूपवती हैं। इतना कह कर उन्होंने जामवंती को उनके कक्ष में भेज दिया तथा किसी को भी उनकी कक्ष में ना जाने की आज्ञा दी।
श्रीकृष्ण के मुख से जामवंती की प्रशंसा सुनकर रूक्मिणी ने निश्चित किया की वे जामवंती के रूप का दर्शन अवश्य करेंगी। जिसे श्रीकृष्ण भी किसी को देखने नहीं दे रहे। इन्हीं विचारों के साथ रूक्मिणी जामवंती के कक्ष में जाने का अवसर तलाशने लगीं।
जब श्रीकृष्ण सम्यन्तक मणि सत्राजित को देने के लिये गये तब रूक्मिणी जी अवसर पाकर जामवंती के कक्ष में चली गईं। रूक्मणी को कक्ष में आया देख जामवंती ने अपना घूंघट खींचा और रुक्मिणी की के चरण स्पर्श किये। रुक्मिणी ने आशीर्वाद दिया, “जामवंती तू भी रूक्मणी जैसी हो जा।”
आशीर्वाद देने के साथ ही रूक्मिणी ने जामवंती का घूंघट हटा दिया। जामवंती का रूप देखकर रूक्मिणी भी अचंभित हो गयीं, क्योंकि तब तक उनका दिया गया जामवंती को आशीर्वाद फलीभूत हो जामवंती के लिये वरदान बन चुका था। रूक्मिणी को जामवंती के अपने ही जैसे सुन्दर रूप में दर्शन हुए, और श्रीकृष्ण की योजना सफल हो गयी।🙏🏼🅰️🙏🏼

Related Articles

Back to top button