छत्तीसगढ़

पूर्वी- मध्य मध्यप्रदेश के ऊपर 2.1 से 3.1 किलोमीटर

कवर्धासबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- पूर्वी- मध्य मध्यप्रदेश के ऊपर 2.1 से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इसके प्रभाव से शुक्रवार को छग में मौसम ने करवट ली। कवर्धा में सुबह 10 बजे से बादल छाने लगे थे। दोपहर 2 बजे के बाद हल्की बारिश हुई। ठंडी हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अनुमान है कि अगले 3 दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

चेतावनी: ठंडी हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी से लोगों को दोबारा मानसून वापसी का डर सताने लगा है। रायपुर के मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा बताते हैं कि पूर्वी हवाएं चल रही है। मौसम में यह परिवर्तन हवा में बदलाव के कारण भी है। चेतावनी यह है कि ऐसे मौसम में बिजली गिरने की संभावना ज्यादा रहती है।

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button