छत्तीसगढ़

मंडल में राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत हिन्दी कार्यशाला का आयोजन।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
बिलासपुर – दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल में 14 सितम्बर से 29 सितम्बर 2023 तक राजभाषा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय के मार्गदर्शन में राजभाषा विभाग द्वारा राजभाषा प्रयोग-प्रसार को बढ़ावा देने से संबन्धित अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में 25 सितम्बर 2023 को मंडल हिंदी पुस्तकालय सह हिंदी प्रशिक्षण कक्ष में कर्मचारियों के लिए हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मंडल कार्यालय परिसर स्थित विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों ने भाग लिया।
उक्त कार्यशाला में राजभाषा नीति नियमों की जानकारी दी गई। राजभाषा नीति, नियम, संघ के राजकीय कार्य के लिए वार्षिक कार्यक्रम , गृह मंत्रालय एवं रेलवे बोर्ड द्वारा लागू विभिन्न पुरस्कार योजनाएं आदि विषय पर बड़े ही रोचक ढंग से जानकारी दी गई। उपस्थित कर्मचारियों से आग्रह किया गया कि वे राजभाषा हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग कर सरकार की राजभाषा नीति का शत – प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button