छत्तीसगढ़

आखिर क्यों पुलिस की गिरफ्त से बाहर घूम रहे हैं कमलेश के पिता के हत्यारे, 9 माह पूर्व हुई थी हत्या

कोंडागांव/केशकाल। कोंडागांव जिले के ब्लाॅक केशकाल अंतर्गत नक्सली क्षेत्र पुलिस थाना धनोरा के ग्राम करारमेटा निवासी पीड़ित कमलेश सलाम ने, अपने स्वर्गीय पिता जयराम सलाम के 9 महीने पहले हुई निर्मम हत्या में शामिल अज्ञात आरोपियों का आज पर्यन्त तक गिरफ्तारी नहीं होने के चलते अज्ञात हत्यारे की गिरफ्तारी एवं अपने परिजनों की सुरक्षा तथा न्याय की गुहार लगाई है। जिस हेतु दिनांक 9 जुलाई 2020 को पिड़ित कमलेश ने जिले के नव पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी से मिलकर अपने पिता की हत्या संबंधित एफआईआर धनोरा थाना में दर्ज होने कि जानकारी देते हुए बताया की उसके पिता जयराम सलाम की हत्या निर्मम तरीके से कुल्हाड़ी मारकर अज्ञात लोगों के द्वारा की गई। इस घटना को लगभग 9 माह बीत चुके है लेकिन उसके पिता के हत्यारों का अब तक कुछ पता नही लगा पाई है पुलिस। उन अज्ञात आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने न्याय की गुहार लगाते हुये थाना से प्राप्त मामले की एफआईआर की कापी पुलिस अधीक्षक को प्रस्तुत कर जल्द कार्यवाही करने की मांग रखी। पीड़ित कमलेश और परिवार के दर्द को समझते हुए जानकारियों के आधार पर जिला के संवेदनशील एवं नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता पूर्वक सुनने के पश्चात् घटना के संबंध में जांच विवेचना तेज करते हुये हत्या में शामिल अज्ञात आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की आश्वासन दिया है।

ज्ञात हो कि घटना में हत्या के मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धनोरा थाना में दिनांक 18 अक्टूबर 2019 को अपराध क्रं. 16/19 धारा 302, 34 आईपीसी कायम करते हुये जांच विवेचना किया जा रहा है, किन्तु घटना के 9 माह बीत जाने के बाद भी हत्या जैसे संगीन मामले में हत्या करने वाले अज्ञात आरोपियों को धनोरा पुलिस द्वारा आज तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पीड़ित और उसका पूरा परिवार न्याय पाने के लिए 9 महीने से पुलिस के चक्कर काट रहे है लेकिन पुलिस अब तक सिर्फ हवा में हाथ पैर मार रही हैं और आरोपियों के बारे में कोई पुख्ता जवाब नही दे पा रही हैं।

http://sabkasandesh.com/archives/65890

http://sabkasandesh.com/archives/65873

Related Articles

Back to top button