खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईराजनीतिक

बृजमोहन सिंह ने फिर एक बार चुनाव लडऩे का बनाया मन

भिलाईनगर और वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से की टिकट की दावेदारी

भिलाई । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजमोहन सिंह ने भिलाई नगर और वैशाली नगर दोनों विधानसभा से कांग्रेस टिकट की दावेदारी पेश कर दी है। इससे पहले भी वे साल 2008 के विधानसभा चुनाव में वैशाली नगर से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए थे। उस चुनाव में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। बृजमोहन सिंह ने भिलाई नगर विधानसभा से कांग्रेस टिकट के लिए ब्लॉक कांग्रेस 5 के अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव को बायोडाटा सौंपा है। जबकि वैशाली नगर के लिए उन्होंने जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर की मौजूदगी में कोसानाला सुपेला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार कश्यप को आवेदन दिया है। अपने बायोडाटा में उन्होंने कांग्रेस पार्टी से पूर्व और वर्तमान में मिले दायित्वों का क्रमश: विवरण दिया है। उन्होंने बताया है कि उन्हें वर्ष 2022 में जिला दिबांफ वैली, अरुणाचल प्रदेश में संगठन चुनाव हेतु डी आरओ नियुक्त किया गया। वर्ष 2021 में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत रिसाली नगर पालिक निगम का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया। वर्ष 2016 में तत्कालीन सांसद ताम्रध्वज साहू का भिलाई नगर पालिक निगम सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया।  वर्ष 2008 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा क्रमांक 66 वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र का विधायक प्रत्याशी बनाया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय नेता सुश्री सरोज पाण्डेय से पराजित हुआ।  वर्ष 2007 से 2013 दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी का महामंत्री रहा।
वर्ष 1997 से 1991 तक भिलाईनगर युवा कांग्रेस का अध्यक्ष रहा । वर्ष 2004 से 2006 तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुपेला-कोसानाला का अध्यक्ष रहा। वर्ष 1994 से 1998 तक विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण भिलाई-दुर्ग का उपाध्यक्ष रहा। वर्ष 1991 से 1994 तक मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस का महामंत्री रहा। वर्ष 1983 से 1986 तक मध्यप्रदेश एनएसयूआई का उपाध्यक्ष रहा । वर्ष 1984 रविशंकर विश्वविद्यालय छात्रसंघ, रायपुर का निर्वाचित उपाध्यक्ष रहा। वर्ष 1982-83 तथा 1984-85 दो वर्षों तक कल्याण महाविद्यालय छात्रसंघ का अध्यक्ष था। वर्ष 1996 से 2022 तक जिला बॉस्केटबाल संघ का अध्यक्ष था। वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉक्सिंग संघ का उपाध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश पंजा कुश्ती संघ का चेयरमेन हूं।

Related Articles

Back to top button