यात्री सुविधा में निरंतर वृद्धि। उदयपुर-शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस में 01 अतिरिक्त एसी-03 कोच की सुविधा स्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है।

यात्री सुविधा में निरंतर वृद्धि। उदयपुर-शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस में 01 अतिरिक्त एसी-03 कोच की सुविधा स्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है।
भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
बिलासपुर – रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं का निरंतर वृद्धि करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है | इसी क्रम में यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 20971/20972 उदयपुर-शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस में एक एसी-3 कोच की अतिरिक्त सुविधा स्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है।
अतिरिक्त कोच की यह सुविधा गाड़ी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस में उदयपुर से दिनांक 29 जुलाई 2023 से तथा 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस में शालीमार से दिनांक 30 जुलाई 2023 से स्थायी रूप से उपलब्ध रहेगी। इस अतिरिक्त कोच की उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ की सुविधा मिलेगी |



