जांजगीर

स्वामी आत्मानंद शासकीय बहुउद्देशीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 2 जांजगीर में बालिकाओं को साइकिल वितरण किया गया

जांजगीर चांपा / छत्तीसगढ़ सरस्वती साइकिल योजना प्रदेश की बालिकाओ के लिये बहुत महत्वपूर्ण योजना है, इससे लड़कियों को पढ़ने का मौक़ा मिलेगा और आगे बढ़ने का मौक़ा मिलेगा।

इस योजना के तहत विद्यालय छोड़ने की दर में कमी करने के लिए राज्य सरकार द्वारा लड़कियों को निशुल्क साइकिल वितरण किया जाना है जिससे साइकिल मिलने से स्कूल दूर होने से लडकिया स्कूल जा सकेंगी।
इसी नियम के तहत आज स्वामी आत्मानंद शासकीय बहुउद्देशीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 2 जांजगीर में पात्र बालिकाओं को साइकिल वितरण किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका जांजगीर के प्रथम अध्यक्ष रहे रघुराज पांडे उपस्थित रहे।
उनके द्वारा विद्यालय में सभी पात्र बालिकाओं को साइकिल वितरण किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य जी पी चौरसिया ने विद्यालय में लागू होने वाले शासन के अनेक योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की।
वही उप प्राचार्य रोशन नेमी ने इस योजना की महत्ता और इससे होने वाले लाभ के बारे में विद्यार्थियों से चर्चा की।
इस कार्यक्रम का सफल संचालन सतीश सिंह द्वारा किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य मधु नायक, व्याख्याता मीना पांडे, आरती तिग्गा, रमेश पांडे, सैयद रफीक, संदीप राठौर, के के लहरें, लता तिवारी, सोनल दीवान, नेहा मिश्रा, प्रेरणा शर्मा, प्रियंका तिवारी, पूजा चतुर्वेदी, संजू लदेर, सुनीता श्रीवास्तव,कांति यादव, चौबे त्रिवेदी रामेश्वर देवांगन, वैभव शर्मा, अन्नपूर्णा राठौर, विकास पांडे और अन्य सभी शिक्षक इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button