Uncategorized

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, गिरफ्तार होने से बचने के लिए लिया फैसला

BRICS Summit 2023: इस साल होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की उपस्थिति को लेकर पिछले कुछ समय से अटकलों का बाज़ार गर्म था। पर अब इन अटकलों पर विराम लग गया है।

ब्रिक्स (BRICS) 5 देशों का एक ग्रुप है जिसमें  रूस (Russia), भारत (India), चीन (Chna) और साउथ अफ्रीका (South Africa) शामिल हैं। पहले BRICS सिर्फ ब्रिक ही था और इसमें ब्राज़ील, रूस, भारत और चीन ही थे। बाद में साऊथ अफ्रीका को ग्रुप में शामिल करने पर ब्रिक बन गया ब्रिक्स। 5 देशों के इस ग्रुप का हर साल शिखर सम्मेलन होता है, जिसकी शुरुआत 2009 से हुई थी। साउथ अफ्रीका 2010 में इससे जुड़ा था। इस साल ब्रिक्स का शिखर सम्मेलन साउथ अफ्रीका के जोहानसबर्ग  अगस्त को होगा, जिसमें सभी मेंबर देशों के लीडर्स हिस्सा लेंगे। पर हाल ही में इस ग्रुप के सदस्य देश रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बारे में एक बड़ी जानकारी सामने आई है।
पुतिन नहीं होंगे शामिल

इस बार साउथ अफ्रीका में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पुतिन हिस्सा नहीं लेंगे। यह पहला मौका होगा जब रूस के राष्ट्रपति ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे। पुतिन के इस सम्मेलन में शामिल होने या न होने के बारे में पिछले कुछ समय से अटकलों का बाज़ार गर्म थाने के लिए नहीं जाने पर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergey Lavrov) इसमें हिस्सा लेंगे।

Related Articles

Back to top button