छत्तीसगढ़

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के अनुशंसा पर बिल्हा विधानसभा क्षेत्र ग्राम हथनी मे उद्यानिकी महाविद्यालय खोलने को मिली स्वीकृति

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के अनुशंसा पर बिल्हा विधानसभा क्षेत्र ग्राम हथनी मे उद्यानिकी महाविद्यालय खोलने को मिली स्वीकृति.

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
बिलासपुर/बिल्हा- क्षेत्र की मांग व विकास के लिए हमेशा प्रयासरत विधायक धरमलाल कौशिक के अनुशंसा पर एक बार फिर बिल्हा क्षेत्र के ग्राम हथनी में उद्यानिकी महाविद्यालय व छात्रावास खोले जाने की स्वीकृति शासन से प्राप्त हुआ है परिसर मे छात्रावास के निर्माण होने से छात्रों को अध्यन मे सुविधा प्राप्त होगा।
महाविद्यालय एवं छात्रावास निर्माण हेतु सम्भावित लागत 15 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई हैं।

बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने छात्र छात्रों के साथ ही क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि उद्यानिकी महाविद्यालय खुलने से क्षेत्र के बच्चों को उद्यानिकी के क्षेत्र मे कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा साथ ही साथ अन्य जिलों से भी बच्चे अध्यन करने हमारे गांव आयेगे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button