Crime

जम्मू कश्मीर: पुंछ में जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 4 आतंकी किए ढेर

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में जवानों को मंगलवार को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 4 आतंकियों को मार गिराया। बताया जा रहा है कि आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच ये मुठभेड़ पुंछ के सिंधरा इलाके में हुई।

Jammu and Kashmir साभार पत्रिका

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ जारी अभियान में भारतीय सेना को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पुंछ जिले के सिंधारा इलाके में सुरक्षाकर्मियों साझा ऑपरेशन के दौरान 4 आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच यह मुठभेड़ सोमवार की रात से शुरू हुई थी। इसके बाद आतंकियों पर नजर रखने के लिए अन्य रात्रि निगरानी उपकरणों के साथ-साथ ड्रोन तैनात किए गए थे। सुरक्षाबलों को सोमवार शाम को सिंधरा इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान सेना ने चार आतंकियों को मार गिराया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button