छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने श्रीमती विमला शर्मा के निधन पर शोक प्रकट किया।

मुख्यमंत्री ने श्रीमती विमला शर्मा के निधन पर शोक प्रकट किया।

 

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
बिलासपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार और दैनिक इवनिंग टाइम्स बिलासपुर के संपादक नथमल शर्मा की धर्मपत्नी विमला शर्मा के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। श्रीमती शर्मा का जोधपुर में कल निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार थीं। उनकी उम्र 62 वर्ष थी।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने संपादक नथमल शर्मा सहित उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button