Bangladesh Violence : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर आक्रोशित संतों ने निकाला विरोध मार्च, कहा-‘अब ओम शांति नहीं ओम क्रांति का समय है’

अयोध्या। Bangladesh Violence : बांग्लादेश में हिंदू.मठ मंदिरो को नुकसान पहुंचाने और हिंदुओं को प्रताड़ित करने के विरोध में अयोध्या के साधु संतो और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर के प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। अयोध्या के राम पथ पर लगभग 2 किलोमीटर लंबा मार्च निकालकर हिंदुओं को जागरूकता संदेश दिया गया। इसी के साथ यह चेतावनी भी दी गई कि, अगर हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार नहीं रुकेगा तो फिर हिंदुस्तान में भी रोहिंग्या मुसलमान को नहीं रहने देंगे।
दरअसल, बांग्लादेश में हमारे मंदिरों को तोड़ा जा रहा है अत्याचार हो रहा है जिसे अब हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। वह हमारे हिंदुओं को मारेंगे तो हम भी इन रहने वाले रोहंगिया मुसलमान को मार कर भगाएंगे। इसके साथ ही कहा कि, अब ओम शांति नहीं ओम क्रांति का समय है अगर वह हमारे साथ बदले की भावना से जिएंगे, तो हम भी उनके साथ वही हर्ष करेंगे। अभी याचना नहीं रण होगा युद्ध महा भीषण होगा।