छत्तीसगढ़

आदित्य शाकद्वीपीय युवा कल्याण समिति के तत्वावधान से दिनांक 21 व 22 मई को जालेश्वर महादेव मंदिर परिसर डोंगरिया में 12 शाकद्वीपीय मग बालकों का उपनयन संस्कार विधिवत धूमधाम से किया गया।

 

आदित्य शाकद्वीपीय युवा कल्याण समिति के तत्वावधान से दिनांक 21 व 22 मई को जालेश्वर महादेव मंदिर परिसर डोंगरिया में 12 शाकद्वीपीय मग बालकों का उपनयन संस्कार विधिवत धूमधाम से किया गया। इनमें बटुक बालक देवव्रत शर्मा पिता श्री दिव्यप्रकाश शर्मा,वेदांत शर्मा पिता श्री कृष्णदेव शर्मा, कौस्तुभ पाठक पिता श्री विवेक पाठक, अभय शर्मा एवं अतुल शर्मा पिता श्री प्रदीप शर्मा दुल्लापुर, अभिजीत पांडेय पिता श्री जयप्रकाश पांडेय बसनी , जयंत शर्मा पिता श्री भार्गव शर्मा किसुनगढ़, संस्कार शर्मा पिता श्री दिनेश शर्मा पंडरिया, सानिध्य पांडेय पिता श्री रूपेश पांडेय बसनी, उज्जवल शर्मा पिता श्री बिसाहू शर्मा नवागढ़, ओम शर्मा पिता श्री चंद्रकुमार शर्मा बिजाभाठा एवं युवराज शर्मा पिता श्री अमित शर्मा रायपुर शामिल थे। उक्त संस्कार के संपादन के लिए मुख्य आचार्य पंडित श्री रामबिलास शर्मा जी छिरहा एवं उपाचार्य पंडित श्री सुरेश शर्मा नवागांव एवं पंडित श्री सुरेश शर्मा सुखाताल, मनोनीत थे। जेठ माह की भीषण गर्मी के बीच कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के मार्गदर्शकों एवं पदाधिकारियों ने मोर्चा सम्हालते हुए अपनी सफल कार्यकुशलता का परिचय दिया। उपनयन महोत्सव में समिति के मार्गदर्शक श्री बृजराज शर्मा, श्री मोहित प्रसाद शर्मा, श्री श्यामकिशोर शर्मा, श्री शिवबिलास शर्मा,श्री हलधर प्रसाद शर्मा, श्री राजेंद्र प्रसाद शर्मा,श्री अनिल शर्मा, श्री हेमकांत शर्मा, परामर्शदाता श्री कृपालु शर्मा श्री चंद्रभूषण शर्मा, श्री प्रफुल्ल शर्मा, अध्यक्ष श्री नीलभद्र शर्मा, संचालकर्ता श्री संतोष शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष श्री दिव्यप्रकाश शर्मा, महामंत्री श्री रविन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष श्री मारुति शर्मा, वरिष्ठसदस्य श्री विकास पांडेय, श्री विवेक पाठक कोषाध्यक्ष श्री कृष्णदेव शर्मा, सहकोष प्रभारी श्री पारसमणि शर्मा, सचिव श्री विवेक शर्मा, सह सचिव श्री विनय पाठक, संगठन मंत्री श्री सत्येश पांडेय, श्री मनोज शर्मा, संयोजक श्री दुष्यंत शर्मा, श्री रामकिंकर शर्मा, श्री उदय शर्मा, श्री नूतन शर्मा, प्रसारप्रमुख श्री दीपेंद्र शर्मा, सूचनाप्रमुख श्री संजय शर्मा, संपर्ककर्ता श्री राघवेन्द्र शर्मा, श्री नीरज शर्मा, प्रचार प्रभारी शुभम शर्मा श्री अंकित शर्मा, विशेष सहयोगी श्री भार्गव शर्मा, श्री अविनाश शर्मा, श्री वेद शर्मा, श्री जेपी शर्मा के साथ 50 ग्रामों से पधारे क्षेत्रीय शाकद्वीपीय समाज से 500की संख्या में पुरुष, महिला एवं बालक बालिकाएं उपस्थित थे। सभी के सहयोग से महोत्सव का आयोजन बहुत अच्छे ढंग से संपादित हो सका।🙏🏻

Related Articles

Back to top button