जांजगीर

भाजयुमो के प्रचार-प्रसार प्रमुख बने चुन्नी राठौर

जांजगीर-चाम्पा- भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की सूची जारी की हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, जांजगीर-चाम्पा विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जांजगीर लोकसभा सासंद गुहाराम अजगले, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह एवं जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से भाजयुमों जिलाध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने जिला कार्यसमिति गठित की जो निम्नानुसार है। जारी सूची में चुन्नी राठौर को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख बनाया गया हैं। चुन्नी राठौर को प्रचार-प्रसार-प्रमुख बनाये जाने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित मित्रों में हर्ष व्याप्त हैं।

Related Articles

Back to top button