छत्तीसगढ़

जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने मेहनतकश श्रमिकों के सम्मान में श्रमिक दिवस पर की बोरे-बासी खाने की अपील।

जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने मेहनतकश श्रमिकों के सम्मान में श्रमिक दिवस पर की बोरे-बासी खाने की अपील।

 

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
बिलासपुर- जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान ने 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जिलेवासियों से बोरे-बासी खाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बोरे-बासी हमारे छत्तीसगढ़ के समूचे मेहनतकश लोगों का पारम्परिक और पसंदीदा

 

आहार है। हमारे प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल इस दिन किसान, मजदूर, मेहनतकश भाईयों के साथ बोरे-बासी खाकर उनके श्रम के प्रति सम्मान प्रकट करते हैं। यह हमारे प्रदेश का एक प्रमुख खान-पान है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति, रीति-रिवाज और खान-पान को सहेजने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जिलेवासियों से 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर श्रमवीरों के सम्मान में अनिवार्य रूप से बोरे-बासी खाकर छत्तीसगढ़ की परम्परा और संस्कृति के संवर्द्धन में अपना बहुमूल्य योगदान देने की अपील की है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button