छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

कथा सुनने के साथ उसे करें अपने जीवन में आत्मसात-पं. प्रदीप मिश्रा कहा संपूर्ण विश्व में सौ सौ फीट की जो बिल्डिंगे जो आज खड़ी है, वह भिलाई की देन उन्होंने कहा पूर्व विस अध्यक्ष पाण्डेय सनातन धर्म के लिए रहते हैं हमेशा आगे

भिलाई। जीवन आनंद फाउण्डेशन एवं श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित  अंतर्राष्ट्रीय  कथा वाचक पंडित प्रदीप  मिश्रा के महाशिवपुराण कथा का आयोजन मंगलवार दोपहर नगर के जयंती स्टेडियम के विशाल मैदान में शुरू हुआ। इस दौरान महाराज का कथा सुनने हजारों की संख्या में दुर्ग-भिलाई,रायपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर व छग के सभी जिलों के अलावा दिगर राज्यों से भी लोग भिलाई पहुंचे। कथा वाचन से पहले पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा कि धान का कटोरा कहलाने वाले छग का धान पूरे विश्व में विख्यात है। छग की पावन धरा भिलाई में शिव महापुराण कथा का वाचन का श्रवण करने आप लोग आये हैं।

जहां संपूर्ण विश्व की ईमारतों का निर्माण भूमि सौ सौ फीट की जो बिल्डिंगे जो आज खड़ी है, वह छग के भिलाई की ही देन है। छग ने संपूर्ण भारत का बहुत कुछ दिया है और पूरे भारत की निगाह छग पर रहती है। शिव की पावन कथा को सुनने लोग आये हैं। इससे अपने जीवन में आत्मसात करे। उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय और भाजपा पार्षद विनोद सिंह के इस कर्मठ रूप से किये गये कार्य की खुलेमन से प्रशंसा की। कथा वाचक श्री मिश्रा ने आगे कहा कि पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय सनातन के लिए हमेशा आगे रहते हैं।

जीवन में आगे भी ऐसे ही आगे बढाये। उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच वाचन किया। आज से 1 मई तक कथा वाचन चलेगा। कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्था जमाने में विष्णु पाठक, मुन्ना पाण्डेय, गार्गी शंकर मिश्रा, रविन्द्र सिंह, दिलीप केशरवानी, तेजस, आकाश ठाकुर, राहुल भोसले, मंत्रीपूत्र मनीष पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में शिव भक्त और राम भक्त सक्रिय दिखें।

Related Articles

Back to top button