छत्तीसगढ़

मजबूत इच्छाशक्ति के साथ जीतेंगे जिले की तीनों सीटें : भूपेंद्र सवन्नी

मजबूत इच्छाशक्ति के साथ जीतेंगे जिले की तीनों सीटें : भूपेंद्र सवन्नी,

सम्भाग प्रभारी सवन्नी ने ली जिला भाजपा की समीक्षा बैठक

देव यादव सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बेमेतरा। जिला बेमेतरा के तीनों विधानसभा में चल रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान सह राष्ट्रपति महोदया की अभिभाषण कार्यक्रम की समीक्षा हेतु भाजपा की आवश्यक बैठक भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुई। इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा के दुर्ग संभाग प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी शामिल हुए।उनके साथ जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, जिला सह प्रभारी विक्रांत सिंह, नवागढ़ विधानसभा प्रभारी तोखन साहू, प्रदेश मंत्री अवधेश चन्देल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, जिला महामंत्री नरेन्द्र वर्मा, पूर्व प्रदेश मंत्री संध्या परगनिहा, प्रह्लाद रजक सहित जिला के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

प्रदेश उपाध्यक्ष सवन्नी ने भारतीय जनता पार्टी ने बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर जो कार्य निर्धारित किए है, बूथ स्तर पर उन सभी कार्यों को तय समय सीमा पूरा करना है। हमारे यहां बूथ केन्द्र, शक्ति केन्द्र की संरचना है, इसे हमें और मजबूत करना है। अगर हम अपने बूथ को सशक्त कर लेंगे तो कोई भी चुनाव हम हार नहीं सकते।

उन्होंने प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि गंगाजल हाथ में लेकर कसम खाने वाली भूपेश सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। इसका खामियाजा 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें भुगतना पड़ेगा।

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने कहा कि प्रत्येक पार्टी कार्यकर्त्ता को आवंटित कार्यों को समर्पित रूप से करना चाहिए क्योंकि छत्तीसगढ़ में चुनाव को कुछ ही माह शेष रह गए हैं।

जिला सह प्रभारी विक्रांत सिंह ने मण्डल अध्यक्षों से बूथ सशक्तिकरण अभियान के जमीनी क्रियान्वयन की रिपोर्ट मांगी। उन्होंने पार्टी के पूर्णकालिक सदस्यों द्वारा कवर किए गए बूथों के बारे में भी पूछताछ की।

आभार प्रदर्शन करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान की सफलता ही हमारी विधानसभा चुनाव की जीत सुनिश्चित करेगा। इस अभियान को अपनी पूरी ताकत लगाकर इसे सफल बनाना है|

इसके साथ ही संभागीय प्रभारी सवन्नी ने बेमेतरा ग्रामीण मंडल अंतर्गत मटका तथा खण्डसरा मंडल अंतर्गत चारभाठा बूथ में बूथ कमेटी की बैठक ली।

जिला कार्यालय में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय तिवारी, राजा पांडेय, लोकनाथ पटेल, संजीव तिवारी, सुरेन्द्र सिंह, विजय सुखवानी, टीकू निषाद, ललिता साहू, दीपेश साहू, देवादास चतुर्वेदी, मोंटी साहू, बलराम पटेल, चन्द्रपाल साहू, छोटू साहू, तोरण यादव, बल्लू साहू, यशवंत वर्मा, राजेश ठाकुर, अजय साहू, विजय सिंहा, निमिराज सोनवानी, जगजीवन खरे, निशा चौबे, रिना साहू, विकास तम्बोली, दिलीप ठाकुर, सन्तोष वर्मा, रोहित साहू, आकिब मलकानी, योगेश वर्मा, महावीर ध्रुव, गौकरण साहू सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

देव यादव सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर बेमेतरा

Related Articles

Back to top button